Monday, December 20, 2010

पोटा ब्रांड आलू का निर्यात

कोल्कता के पाईलन समूह ने अपने पोटा ब्रांड आलू के  ४० टन टुकड़े का इजरायल को निर्यात किया. इस तरह से यह कोसर से प्रसंस्कृत सब्जियों का निर्यात करने वाला पश्चिम बंगाल का पहला समूह बन गया.
       पाईलन समूह के चेयरमेन अपुर्ब साहा के अनुसार हमने १४ दिसम्बर को ४० टन पोटा आलू का निर्यात किया जिसका मूल्य 40 हज़ार डॉलर है. उन्होंने कहा कि  पाईलन समूह कि अनुषंगी पाईलन फूड्स लिमिटेड ने वेल्जियम कि एक कंपनी से कोसर का प्रमाणपत्र हासिल किया है. कंपनी जल्द ही  इजरायल को १२० टन पोटा आलू का निर्यात करेगी.
रमाकांत चौधरी-आर्थिक पत्रकार-मुंबई      

No comments: